Shahdol news ।थाना जयसिंहनगर अंतर्गत गश्त के दौरान ग्राम झिरियाटोला क्षेत्र में एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिरूईखुर्द के जंगल में स्थित खेत के समीप, एक झोपड़ी के सामने की जमीन पर सफेद रंग की कई बोरियों में मादक पदार्थ गांजा लावारिस अवस्था में छिपाकर रखा गया है।

सूचना गंभीर और संवेदनशील होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना के बाद थाना प्रभारी जयसिंहनगर के निर्देशन में पुलिस बल के साथ-साथ दो स्वतंत्र साक्षी एवं विवेचना किट के साथ टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर पहुंचने पर मुखबिर की सूचना अनुसार सफेद बोरियों में संदिग्ध मादक पदार्थ मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक परीक्षण में पाया गया कि बोरियों में रखा पदार्थ गांजा है। कुल 121 बोरियों की गिनती की गई, जिन्हें क्रमांकित कर तौल कांटे से तौला गया। कुल वजन 38 क्विंटल 26 किलो 100 ग्राम प्राप्त हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹3,06,08,000/- (तीन करोड़, छह लाख, आठ हजार रुपये) आंकी गई है।

संपूर्ण मादक पदार्थ गांजा को साक्षियों की उपस्थिती में विधिवत सील बंद कर सुरक्षित थाना भिजवाया गया। जहाँ पंचनामा तैयार कर सभी बोरियों को पुलिस अभिरक्षा में जप्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक की विवेचना में यह स्पष्ट हुआ है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा गया था। थाना जयसिंहनगर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS ACT के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर पत्ता-तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.