School Timing।कांकेर : जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर द्वारा 17 मार्च से जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में प्रातःकालीन पाली में शाला संचालन के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर ने जिले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों को होने वाली संभावित परेशानियों का मुद्दा उठाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसोसिएशन ने बताया था कि वर्तमान मौसम में दोपहर की तेज धूप के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही 16 मार्च से केंद्रीकृत परीक्षाओं के प्रारंभ होने से अलग-अलग समय पर परीक्षा और नियमित कक्षाओं के संचालन में भी व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर को ज्ञापन सौंपकर जिले में भी प्रातःकालीन शाला संचालन का आदेश जारी करने की मांग की थी। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में जारी ऐसे आदेशों का भी हवाला दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसोसिएशन की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए 17 मार्च से प्रातःकालीन शाला संचालन का आदेश जारी कर दिया।

इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आभार व्यक्त करने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वजिद खान, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव संतोष जायसवाल, मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच, जिला पदाधिकारी प्रकाश चौधरी, निरंकार श्रीवास्तव, राजेंद्र खुडश्याम, डुमेंद्र साहू, राम दयाल आंचले सहित जिले के सभी विकासखंड अध्यक्ष सत्यनारायण नायक, भोला प्रसाद ठाकुर, बोधन साहू, खम्मन नेताम, अनूप कुमार पुरबिया, गोरखनाथ ध्रुव और धर्मराज कोरेटी शामिल हैं।