School Holiday: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है! राज्य सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की गर्मियों की छुट्टी बढ़ा दी है। अब ये स्कूल 1 जुलाई, 2025 से खुलेंगे। पहले ये छुट्टियां 20 मई से 16 जून तक निर्धारित थीं।

यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी स्कूलों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, इस बढ़ी हुई छुट्टी का लाभ केवल छात्रों को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारियों को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून से ही स्कूल आना होगा। इस दौरान वे स्कूल में रहकर प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को पूरा करेंगे।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: इन राज्यों में स्कूली छात्रों की गर्मियों की छुट्टियां 15 जून को खत्म हो रही हैं, और स्कूल सोमवार, 16 जून को फिर से खुलने वाले हैं। हालांकि, बदलते मौसम को देखते हुए इन राज्यों में भी छुट्टियों को आगे बढ़ाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से जारी हैं और 30 जून को खत्म होंगी। शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान: इन तीनों राज्यों में भी सभी निजी और सरकारी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार: बिहार सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2 से 21 जून, 2025 तक गर्मियों की छुट्टी घोषित की है। 22 जून को रविवार होने के कारण, स्कूल 23 जून से फिर से खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरूहोंगी।