School Close,Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final: केरल के फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

School Close,Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final:राज्य सरकार ने सोमवार (20 जुलाई) को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला सोमवार तड़के 12:30 बजे से खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शकों को रविवार की देर रात जागना होगा और इसी चलते केरल सरकार ने यह निर्णय लिया है.

फीफा वर्ल्ड फाइनल के लिए केरल के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

School Close,Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले को लेकर केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी ऐलान किया है. दरअसल, विपक्षी दलों समेत कई सामाजिक संगठनों ने सरकार से छात्रों के हित में अवकाश घोषित करने की मांग की थी. उनका कहना था कि वर्ल्ड कप का फाइनल देर रात तक चलेगा, जिसके चलते विद्यार्थियों के लिए अगले दिन सुबह स्कूल या कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

School Close,Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी सरकार से अपील करते हुए कहा था कि मैच आधी रात के बाद समाप्त होगा, इसलिए छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. ऐसे में सरकार छात्रों के लिए यह बड़ा फैसला लिया है.

हालांकि, सरकार ने यह साफ किया है कि जिन परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से तय है, वे बिना किसी बदलाव के निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी.