round shape roti viral video: बिना हाथ लगाए बनेगी बिल्कुल गोल लोई: इंटरनेट पर छाया कटोरी वाला यह अनोखा किचन हैक, करोड़ों लोगों ने देखा
एक बंदे का हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें शख्स ने बिना हाथ लगाए गोल रोटी को तैयार कर दिया. ये वीडियो ऐसा था कि हर किसी को इतना ज्यादा पसंद आया कि इसे 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

round shape roti viral video।।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @maximum_manthan नाम के अकाउंट से साझा किए गए एक वीडियो ने कुकिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है।
इस वीडियो में एक शख्स ने गूंथे हुए आटे से बिना ज्यादा मेहनत किए, चंद सेकंड में बिल्कुल गोल लोई बनाने का एक जादुई तरीका दिखाया है। खास बात यह है कि इस तरीके में आपको हाथों से लोई को आकार देने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
क्या है यह ‘कटोरी हैक’ और कैसे करता है काम?round shape roti viral video
वीडियो में दिखाया गया है कि परफेक्ट लोई बनाने के लिए आपको बस एक साधारण कटोरी की जरूरत है। सबसे पहले गूंथे हुए आटे से एक रोटी के बराबर का हिस्सा तोड़ लें। अब इस टुकड़े को थाली या चकले पर रखें और उसके ऊपर एक कटोरी को उल्टा करके रख दें। इसके बाद, कटोरी को पकड़कर थाली पर ही तेजी से गोल-गोल घुमाना शुरू करें। मात्र 5 से 10 सेकंड तक ऐसा करने के बाद जब आप कटोरी हटाएंगे, तो अंदर आटे का वह टुकड़ा एक चिकनी और बिल्कुल गोल लोई (Dough Ball) का आकार ले चुका होगा।
करोड़ों व्यूज और मजेदार प्रतिक्रियाएं।round shape roti viral video
इस 15 सेकंड के वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 4 करोड़ 71 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 4 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। नेटिजन्स इस ‘जुगाड़’ को देखकर हैरान हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “बंदे में दिमाग कूट-कूट कर भरा है,” तो किसी ने इसे “आधुनिक भारत की नई टेक्नोलॉजी” करार दिया। कुछ अनुभवी गृहणियों ने भी इस हैक की तारीफ की है और इसे उन लड़कों के लिए वरदान बताया है जो घर से दूर रहकर खुद खाना बनाते हैं।
टाइम मैनेजमेंट पर छिड़ी बहस।round shape roti viral video
हालांकि, हर वायरल वीडियो की तरह इस पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि जितने समय में कटोरी घुमाई जाएगी, उतने में हाथ से दो लोई तैयार हो सकती हैं। वहीं, समर्थकों का तर्क है कि हाथ से लोई बनाने में जो फिनिशिंग और गोलाई चाहिए होती है, वह इस कटोरी वाले तरीके से बिना किसी स्किल के मिल जाती है।
View this post on Instagram





