दिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने तीन सहकारी बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, जो महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में स्थित हैं। इस कार्रवाई की जानकारी आरबीआई ने 25 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देशों के अनुपालन में खामियों का पता चला था।

पश्चिम बंगाल में स्थित नबापल्ली को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। महाराष्ट्र के चालीसगांव में स्थित द मॉडर्न को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तमिलनाडु में स्थित द लालगुड़ी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर सेंट्रल बैंक में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कदम बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के विभिन्न प्रावधानों के तहत उठाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 31 मार्च 2025 तक इन बैंकों की वित्त स्थिति को चेक करने के लिए एक संवैधानिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पता चला कि यह बैंक नियमों का सही से अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali।भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। नोटिस पर मिली प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान आरोप सही साबित होने पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया।

बैंकों ने तोड़े ये नियम

ये खबर भी पढ़ें…
इन 3 बैंकों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर RBI ने दिखाई सख्ती, लगाया भारी जुर्माना
गलत ITR फॉर्म चुन लिया है तो न हों परेशान: जानें अनवेरिफाइड और वेरिफाइड रिटर्न में गलती सुधारने का तरीका
दिल्ली।इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की प्रक्रिया में अक्सर लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी के कारण गलत फॉर्म का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालगुड़ी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने अपने सदस्यों को शेयर कैपिटल का रिफंड करने की अनुमति दी। इसके अलावा उधार लेने के लिए शेयर लिंक के नियमों का पालन किए बिना ही कुछ लोन मंजूर किए।

नबापल्ली को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और द मॉडर्न को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निर्धारित समयसीमा के भीतर ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री पर अपलोड नहीं किया। इसके अलावा मॉडर्न को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एकल उधारकर्ता के लिए तय रेगुलेटरी सीमा का उल्लंघन भी किया।

ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर

तीनों बैंकों के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर ग्राहकों पर संबंधित ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। सभी सेवाओं का लाभ पहले की तरह ही उठा पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा कि “यह कार्रवाई विनियामक खामियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य ग्राहकों और बैंकों के बीच हो रहे ट्रांजेक्शन या एग्रीमेंट की वैधता पर प्रभाव डालना नहीं है।”

यहाँ देखें आरबीआई का नोटिफिकेशन  (https://rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx)