Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी दे दी है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय बजट घोषणाओं के तहत लिया गया है। नई नगरपालिकाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने 684 नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की है।

इस फैसले के बाद राजस्थान में नगर निकायों की कुल संख्या 309 से बढ़कर 385 हो जाएगी। सबसे अधिक 7-7 नई नगरपालिकाओं का गठन जयपुर और झुंझुनूं जिलों में किया गया है। जयपुर जिले में वाटिका, जमवारामगढ़, फागी, दूदू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा को नई नगरपालिकाओं के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों में मीडिया, आमजन व भामाशाहों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का मानना है कि तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में नई नगरपालिकाओं के गठन से स्थानीय प्रशासन और अधिक प्रभावी होगा। इसके साथ ही सड़क, सफाई, पेयजल, रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी तेजी आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा।

नई नगरपालिकाओं के गठन से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नवसृजित पदों पर भर्ती होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Rajasthan News- एसीएस से महासंघ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा विभिन्न प्रकार की वसूली रोकने और पे-प्रोटेक्शन
Rajasthan News- एसीएस से महासंघ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा विभिन्न प्रकार की वसूली रोकने और पे-प्रोटेक्शन
जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा के साथ वार्ता हुई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वीकृत 684 पदों में प्रत्येक नई नगरपालिका के लिए अधिशाषी अधिकारी (चतुर्थ), सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), कनिष्ठ लेखाकार, ठोस कचरा प्रबंधक (स्वास्थ्य निरीक्षक द्वितीय), वरिष्ठ प्रारूपकार, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक के 76-76 पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025, आयोग ने जारी की पॉलिटिकल साइंस विषय की विचारित सूची
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025, आयोग ने जारी की पॉलिटिकल साइंस विषय की विचारित सूची
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत पॉलिटिकल साइंस विषय के पदों हेतु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.