कांकेर/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार (भाप्रसे-2014 बैच) ने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर आज पूर्वान्ह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कहा कि कांकेर जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता है।

जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कांकेर जिला अग्रणी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी टीम वर्क के साथ परस्पर समन्वय एवं सामंजस्य के साथ कार्य करें।

ये खबर भी पढ़ें…
ठग पकड़ने के लिए पीड़ित के ही खर्च पर उड़े दिल्ली: शिकायतकर्ता से कराई फ्लाइट की टिकट, टीआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
ठग पकड़ने के लिए पीड़ित के ही खर्च पर उड़े दिल्ली: शिकायतकर्ता से कराई फ्लाइट की टिकट, टीआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब और गंभीर मामला सामने आया है। 55...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार छत्तीसगढ़ कैडर आबंटन के पश्चात सबसे पहले वर्ष 2016-17 में जिले के भानुप्रतापपुर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2017 से 2019 तक कवर्धा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शुगर मिल के प्रबंध निदेशक के तौर पर पदस्थ रहे।

तदुपरांत 2019-20 में जिला पंचायत दुर्ग में तथा 2020-21 में जिला पंचायत कोरबा में सीईओ के पद पर सेवाएं दी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2021-22 में बलरामपुर जिले में कलेक्टर, 2022-23 में अंबिकापुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की पदोन्नति और टीईटी पर भी हुई महत्वपूर्ण चर्चा, प्राचार्य फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल शिक्षा सचिव और डीपीआई से मिला
शिक्षकों की पदोन्नति और टीईटी पर भी हुई महत्वपूर्ण चर्चा, प्राचार्य फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल शिक्षा सचिव और डीपीआई से मिला
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल कमल वर्मा , संरक्षक, छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन एवं प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह 2024-25 में संचालक नगरीय प्रशासन, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल तथा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ के पद पर पदस्थ रहे। इसके पश्चात अप्रैल 2025 से  19 अगस्त 2026 तक मुंगेली जिले के कलेक्टर रहे तथा आज उन्होंने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
तेल-सिंदूर से सम्मान, आंचल में चना देकर शुरू हुई धान रोपाई; पुष्पा नेताम ने निभाई ग्रामीण परंपरा
तेल-सिंदूर से सम्मान, आंचल में चना देकर शुरू हुई धान रोपाई; पुष्पा नेताम ने निभाई ग्रामीण परंपरा
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की धर्मपत्नी पुष्पा नेताम ने अपने गृह ग्राम सनावल स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.