Civil Judge Posting Order -बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने दो अलग-अलग आदेश जारी किया है। पहले आदेश में CGPSC से चयनित 56 नए सिविल जजों के पदस्थापना आदेश जारी किया है। नवनियुक्त सिविल जजों केा 29 अगस्त तक जॉइनिंग देनी होगी। नए सिविल जजों की पोस्टिंग ऑर्डर के साथ ही 15 ज्यूडिशियल अफसरों का तबादला आदेश भी जारी कर दिया है।

CGPSC ने कुछ महीने पहले सिविल जजों की चयन सूची जारी की थी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में शामिल कर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Civil Judge Posting Order/अब छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में नवनियुक्ति सिविल जजों को अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग दी गई है। जॉइनिंग के लिए रजिस्ट्रार जनरल ने डेडलाइन भी तय कर दिया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का ट्रांसफर किया गया है। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को रायपुर का प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से तृतीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव, नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश जगदलपुर और भूपत सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दंतेवाड़ा भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी दी गई है।Civil Judge Posting Order

मुंगेली सीजेएम सहित सिविल जजों के तबादले

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली बनाया गया है। भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 जजों के भी तबादले किए गए हैं।