CJP hunger strike/लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रही सीजेपी के प्रदर्शन स्थल से सोनम वांगचुक को जबरन हटा दिया गया। पुलिस उन्हें वीएमएमसी लेकर गई और उन्हें एडमिट कराया।

CJP hunger strike/राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से एक्टिविस्ट को हटाने के फैसले को गलत बताया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा- राहुल गांधी/CJP hunger strike

राहुल गांधी की यह टिप्पणी सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से जाने और वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल रेफर किए जाने के कुछ घंटे बाद आई है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना, जबकि वे अहिंसक भूख हड़ताल पर थे, गलत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं। कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।”

सोमवार को मानसून सत्र के उद्घाटन दिवस पर संसद तक नियोजित मार्च से लगभग 48 घंटे पहले सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में धरना स्थल में घुसे और मंच पर चढ़े। इसके बाद सोनम वांगचुक को सफेद चादर से ढककर अपने साथ ले गए। यह सबकुछ बेहद तेजी से हुआ और कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया।CJP hunger strike

जारी किया गया हेल्थ बुलेटिन/CJP hunger strike

इधर सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुके की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस उन्हें 18 जुलाई को सुबह 07.40 बजे VMMC और सफदरजंग अस्पताल लेकर आई, जहां उन्हें एडमिट किया गया। उन्हें 20 दिनों तक भूख हड़ताल करने के कारण सामान्य कमजोर की स्थिति में भर्ती कराया गया। वे होश में हैं। भर्ती होने के समय भी सोनम होश में थे और उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सैचुरेशन स्थिर थे। सोनम में डिहाड्रेशन के लक्षण दिए। बल्ड गैस एनालिसिस से पता चला कि उन्हें कम्पनसेटेड एसिडोसिसि है, सीरम पोटैशियम का लेवल कम है और बीपी 78 mg/dl है।