Principal suspend।झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग बृजेश पांडे ने हाईस्कूल बोलासा के प्रभारी प्रचार्य शान्तिलाल वसुनिया को सरकारी कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने के मामले में आज निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग श्री पांडे ने मा.शि. मा.वि. आम्बापाड़ा संकूल केंन्द्र हाईस्कूल बोलासा विकासखंड पेटलावद के प्रभारी प्रचार्य श्री वसुनिया को अपने वरिष्ठ के आदेशों एंव निर्देशों का पालन नहीं करने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के चलते म.प्र. सिविल सेवा के नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय राणापुर जिला झाबुआ रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

भगवान भोलेनाथ के घर चोरी…पुलिस ने दो शातिर भक्तों को किया गिरफ्तार…पूछताछ में आरोपियों ने खोला चोरी का राज