MP news।मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बच्चों को नकल करवाने के मामले में तीन शिक्षक सहित एक भृत्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमरकण्टक थाने में स्थित शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल पोडकी के तीन शिक्षक सुशीला सिंह, मोहनलाल चन्द्रबंशी और प्रेमलाल दरकेश तथा भृत्य शोभित सिंह गोंड़ के खिलाफ बच्चों को नक़ल कराने के मामले में वीडियो वायरल होने पर कल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सिंगरौली जिले के बैढन में शराब के अवैध संग्रहण और विक्रय के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुखबिर से कल मिली सूचना के बाद आबकारी टीम ने जिले के वैढन थाना क्षेत्र के सिद्धी खुर्द निवासी जीत कुमारी शाह के घर की तलाशी ली।

इस तलाशी में मौके से 26 केन पावर 10000 बियर और 22 पाव प्लेन देसी मदिरा मिली, जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त 16.96 बल्क लीटर अवैध शराब का मूल्य चार हजार 920 रुपए है।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना की जा रही