बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में कल जनपद पंचायत बिल्हा में चुनाव होंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना कर दिया गया है।

कल 20 फरवरी 2025 को होने वाले चुनाव में रिजर्व सहित 517 मतदान दल बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर...घर सूना मिला तो छत के रास्ते अंदर घुसकर कमरों और अलमारी के ताले तोड़ डाले। नकदी से लेकर चांदी-कांसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल्हा ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। बिल्हा में 127 ग्राम पंचायत है जिनमें 470 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिल्हा में कुल 1 लाख 21 हजार पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 20 हजार 732 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता है जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
बिलासपुर। शहर के खपरगंज चौक में पिछले 57 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी सामाजिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत पंचायत सदस्यों हेतु प्रथम चरण में मस्तूरी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 में 17 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में 20 फरवरी 2025 को सवेरे 10ः30 बजे से होगी।

सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर  संदीप कुमार अग्रवाल तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री मनीष साहू एवं शिवानी सिंह की उपस्थिति में संपन्न होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सारणीकरण कार्य में निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्यों के परिणाम की घोषणा की जाएगी साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दिया जाएगा। सारणीकरण कार्य में अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता उपस्थित हो सकते हैं।