Police Transfer.बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सिविल लाइन, सिरगिट्टी के साथ ही नगर कोतवाल भी बदले गए हैं।

किशोर केंवट को सिरगिट्टी से कुछ माह पहले ही सिविल लाइन थाने की जवाबदारी दी गई थी,उन्हें फिर से सिरगिट्टी थाने भेजा गया है। तारबाहर थानेदार रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन थानेदार बनाया गया है।

जीपीएम जिले से आए थानेदार सनीप रात्रे को तारबाहर थानेदार बनाया गया है। सनीप रात्रे पहले भी बिलासपुर जिले में पोस्टेड रहे हैं। उस दौरान वो सिविल लाइन,तोरवा,सरकंडा जैसे महत्वपूर्ण थानों की जवाबदारी सम्हाल चुके हैं।

निरीक्षक विवेक पांडे को तोरवा की जिम्मेदारी दी गई है। तोरवा थानेदार रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वे हिर्री थाना प्रभारी भी रह चुके हैं।

सरकंडा, कोटा, एसीसीयू की जिम्मेदारी सम्हाल चुके तोपसिंह नवरंग को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। नवरंग वर्तमान में बिल्हा थाना प्रभारी हैं। कोतवाली प्रभारी देवेश सिंह राठौर का सरगुजा तबादला हो गया है। निरीक्षक अजय साहू को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। सिरगिट्टी प्रभारी वायपी सिंह को जिला विशेष शाखा भेजा गया है।

निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस,वारंट शाखा से चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया है। वे तखतपुर, तारबाहर,कोटा थाना के अलावा बेलगहना चौकी प्रभारी रह चुके हैं। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे को समंस,वारंट शाखा में भेजा गया है। एएसआई शोभनाथ यादव को विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाना भेजा गया है।