LIVE UPDATE
Bilaspur

थाने में सनसनी..पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास…महिला को पुलिस ने बचाया

बिलासपुर.. सिविल लाइन थाना परिसर सोमवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी के माहौल में तब्दील हो गया,। जब एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आनन फानन की कार्रवाई में पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए महिला को बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, मंजू टंडन नामक महिला अपने पति संजू टंडन को छुड़ाने की जिद में थाने पहुंची थी। पुलिस ने उसके पति को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसी बात से नाराज होकर महिला ने थाने में हंगामा किया और अचानक अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल से खुद को भिगो लिया।

महिला के तेवर देखकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। तत्काल महिला पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल की बोतल छीनी और उस पर पानी डालकर किसी तरह स्थिति को काबू किया। इसके बाद मंजू टंडन को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button