बिलासपुर.. सरकंडा पुलिस ने ग्राम बैमा नगोई स्थित नए तालाब के पास आकस्मिक छापेमारी कर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11,280 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के आधार पर 31 अगस्त की रात पुलिस टीम ने ग्राम बैमा के नए तालाब के पास छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि नरेश साहू, अरेन साहू, जागेश्वर यादव, दिलीप सूर्यवंशी और संजू यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के पास से नगद 11,280 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.