कांकेर..:कांकेर जिले में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के कोकड़ी राइस मिल परिसर में देर रात भोजन की तलाश में घुसे एक तेंदुए ने खुले में बंधे कड़क नाथ मुर्गे पर हमला कर अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेखौफ तेंदुआ मुर्गे पर झपट्टा मारता है, जबकि मुर्गा जान बचाने के लिए चीखते हुए इधर-उधर भागता है। अंततः तेंदुआ उसे अपने शिकंजे में जकड़कर ले जाता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ बीते कई दिनों से राइस मिल क्षेत्र और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। इससे पहले भी उसने पालतू कुत्तों का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भालू और तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से गांवों में भय का वातावरण है।

घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने और अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने की अपील कर रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में भोजन की कमी और मानव बस्तियों के आसपास बढ़ते निर्माण कार्यों के कारण तेंदुए जैसे जंगली जानवर गांवों का रुख कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.