बिलासपुर… थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और महिला प्रार्थीया व गवाहों को धमकाने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया है।

महिलाओं से विवाद.. और मारपीट

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी को अन्नपूर्णा कॉलोनी बिरकोना निवासी सुशीला चौहान ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थीया के अनुसार, उनके घर के सामने रहने वाली काजल तिवारी के घर कुछ संदिग्ध युवक आए हुए थे। जब प्रार्थीया और मोहल्ले की अन्य महिलाओं ने इस संबंध में पूछताछ की, तो काजल तिवारी ने आवेश में आकर अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थीया के साथ मारपीट की। इस दौरान प्रार्थीया के चेहरे और गले में चोटें आईं।

गवाहों को धमकाने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की विवेचना के दौरान 17 जनवरी 2025 को आरोपी काजल तिवारी और उसके साथी रितेश यादव एवं संजय उर्फ सोनू मरावी द्वारा प्रार्थीया और महिला गवाहों से पुनः विवाद किया गया और उन्हें धमकाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किसी बड़ी घटना को रोकने के उद्देश्य से तत्काल कार्रवाई की।

प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तारी

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोनी पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कृत्यों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।