बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में उपद्रव मचाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 9 शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 के फरार आरोपी परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा भी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर रविवार को यह अभियान चलाया गया। एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेकिंग के दौरान पकड़े गए सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय पेश कर दिया गया। सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.