बिलासपुर…अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान के बीच चकरभाठा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की है। मुखबिर की सूचना को आधार बनाकर की गई इस कार्रवाई में न सिर्फ अवैध भंडारण पकड़ा गया, बल्कि सीधे गिरफ्तारी तक पहुंचकर पुलिस ने साफ संकेत दिया—अब ऐसे धंधों पर लगातार वार होगा।

बाड़ी में  36 लीटर महुआ शराब

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने ग्राम सेवार में घेराबंदी कर रेड की। मौके पर सरिता वर्मा के घर के बाड़ी से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 12 पन्नियों में भरी 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। प्रत्येक पन्नी में लगभग 3-3 लीटर शराब भरी हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने पूरी शराब को मौके पर जप्त कर अपने कब्जे में लिया और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।

आबकारी एक्ट के तहत केस

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कप्तान के निर्देश में लगातार अभियान

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व महापौर किशोर राय ने भी किया रक्तदान
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व महापौर किशोर राय ने भी किया रक्तदान
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।