Boiler explodes at vedanta power plant/छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया।

प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सक्ती जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने 9 मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ जब प्लांट में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते प्लांट परिसर मलबे और धुएं के गुबार में तब्दील हो गया। हादसे के वक्त वहां कई मजदूर ड्यूटी पर तैनात थे, जो सीधे तौर पर इस विस्फोट की चपेट में आ गए।Boiler explodes at vedanta power plant

बॉयलर फटने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां लगभग 20 मजदूरों की हालत अब भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ मजदूर दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।Boiler explodes at vedanta power plant

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस और विशेषज्ञों की टीम हादसे के तकनीकी कारणों का पता लगाने में जुटी है।