LIVE UPDATE
Bilaspur

यूरिया का भौतिक स्टॉक शून्य, कृषि विभाग का छापा, 7 विक्रेताओं पर गिरी गाज

बिलासपुर…किसानों को गुणवत्तापूर्ण और शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग बिलासपुर की टीम ने जिले भर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश और उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में की गई।

इस दौरान विभागीय दलों ने सभी विकासखंडों में अलग-अलग टीम बनाकर उर्वरक दुकानों की स्टॉक, बिलिंग और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण में अधिकांश निजी केंद्रों पर यूरिया का भौतिक स्टॉक शून्य पाया।

किसानों के हित में सख्ती

कृषि विभाग का कहना है कि यह अभियान किसानों को समय पर उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाया गया है। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं। स्टॉक पंजी निर्धारित प्रारूप में संधारित नहीं होना पाया गया। विक्रय केंद्रों पर मूल्य सूची और स्टॉक सूची प्रदर्शित नहीं था।बिलिंग निर्धारित प्रारूप में नहीं की जा रही। लाइसेंस को दुकान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया। पोर्टल पर स्टॉक दिखाया गया, लेकिन भौतिक स्टॉक अनुपस्थित।

नोटिस जारी कर मांगा जवाब

कृषि विभाग ने अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए 7 केंद्रों को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इनमें पिंटू कृषि केंद्र, सेलर, साहू खाद भंडार, सेलर, विनोद जायसवाल, बेलतरा, लीलागर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, चिल्हाटी रामफल खाद विक्रय केंद्र, मल्हार, महामाया कृषि केंद्र, रानीगांव, शिवाय फर्टिलाइजर्स, रतनपुर प्रमुख है।

निरीक्षण में शामिल प्रमुख केंद्र

टीम ने  खमतराई, बेलसरी, सलखा, ऊर्तुम, भरारी, जरौंधा, जोरापारा सहित कुल 16 उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की । इनमें राधे कृष्णा किसान सेवा केंद्र बेलसरी को छोड़कर सभी निजी विक्रय केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसानों को सही दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button