दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। इससे अमेरिका से लेकर खाड़ी देश यूएई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

अमेरिका में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर (भारतीय रुपए में करीब 380 रुपए) प्रति गैलन (1 गैलन =3.8 लीटर) से अधिक हो गई हैं यह बीते तीन वर्षों में पहला मौका है, जब गैसोलीन के दाम इस स्तर के पार निकल गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में गैसोलीन की औसत कीमत बढ़कर 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से गैसोलीन की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है।

अमेरिका में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 5 डॉलर प्रति गैलन ( करीब 475 रुपए प्रति गैलन) के पार निकल गया है। मध्य पूर्व में तनाव शुरू होने के बाद से कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाड़ी के देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की फ्यूल प्राइस कमेटी ने कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई कीमतों के मुताबिक, सुपर 98 पेट्रोल की कीमत लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 3.39 दिरहम प्रति लीटर (भारतीय रुपए में करीब 87 रुपए प्रति लीटर) हो गई है, जो कि पहले 2.59 दिरहम प्रति लीटर थी।

स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम लगभग 32 प्रतिशत बढ़कर 3.28 दिरहम प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 2.48 दिरहम प्रति लीटर था।

यूएई में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है और यह 72 प्रतिशत बढ़कर 4.69 दिरहम प्रति लीटर (करीब 120 रुपए प्रति लीटर) पर पहुंच गई हैं, जो कि पहले 2.72 दिरहम प्रति लीटर पर थी।

अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में 48 प्रतिशत बढ़ा है और फिलहाल 107.28 डॉलर प्रति बैरल पर है।