धमतरी। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को केन्द्र सरकार द्वारा एक बार फिर ईंधन के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद धमतरी में पेट्रोल 108.56 रुपये और डीजल 101.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। पिछले 11 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के दामों में यह चौथी वृद्धि है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 मई को पेट्रोल में 3.12 रुपये और डीजल में 3.16 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 96 पैसे महंगा हुआ।

23 मई को फिर पेट्रोल में 89 पैसे तथा डीजल में 96 पैसे की वृद्धि की गई। अब 25 मई को चौथी बार बड़ी बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल 2.71 रुपये और डीजल 2.85 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ने लगा है, जिसका असर धीरे-धीरे खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी दिखाई देने लगा है।

व्यापारी अनिल कुमार साहू, जयलाल देवांगन, सुनील जैन का कहना है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार में और महंगाई बढ़ सकती है। शहरवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अब रोजमर्रा के खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।