अमरावती/ सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएपी) ने अस्थायी आधार पर, सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त शिक्षक और अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्रोफेसर) के कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

सीयूएपी की ओर से जारी 60 रिक्तियों में अर्थशास्त्र से 3, मनोविज्ञान से 8, राजनीति विज्ञान से 4, कंप्यूटर विज्ञान और एआई से 10, अंग्रेजी से 5, प्रबंधन से 9, व्यावसायिक अध्ययन (आरएमआईटी) से 3, वाणिज्य से 2, तेलुगु से 1, गणित और कंप्यूटिंग से 3, आणविक जीवविज्ञान से 2, जीनोमिक विज्ञान से 2, कम्प्यूटेशनल सामाजिक विज्ञान से 2, भूगोल और भू-सूचना विज्ञान से 2, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से 2 और रसायन विज्ञान से 2 पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें अनारक्षित (यूआर) के 27, अनुसूचित जाति (एससी) के 8, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 16 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 5 पद आरक्षित हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
केंद्रीय यूनिवर्सिटी में 60 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए 7 जून तक मौका
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों (या समकक्ष) के साथ मास्टर डिग्री, नेट/स्लेट/सेट या पीएचडी, जैसा कि यूजीसी विनियम 2009/2016 के अनुसार आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदकों की अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 75,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाएं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जल्द की इंटरव्यू की तारीख और स्थल की घोषणा की जाएगी।