LIVE UPDATE
ChhattisgarhEducation

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 02 अप्रैल तक

आवेदन का माध्यम - ऑफलाइन (पंजीयन हेतु आवेदन पत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म) विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है या विद्यालय बसाइट (https://kondagaon.kvs.ac.in/) से डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय/कोंडागांव/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में कक्षा 1 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एवं कक्षा 2 से 5 तक ऑफलाइन पंजीकरण से दिनांक 02.04.2026 तक होगा।

कक्षा 1 प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission/के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक: https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर कर सकते हैं।

ऑनलाइन भरी गई जानकारी के आधार पर ही दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जैसे नाम, आधार नंबर, घर का पता एवं अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। कक्षा 2 से 5 में प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट https://kondagaon.kvs.ac.in/ के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (पंजीयन हेतु आवेदन पत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म) विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है या विद्यालय बसाइट (https://kondagaon.kvs.ac.in/) से डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म जमा करने का समयः पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म) सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 20.03.2026 से 02.04.2026 तक कार्य दिवसों में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्यालय में जमा किए जाएँगे।

पात्रताः आयु और अन्य मानदंड केवीएस (KVS) प्रवेश दिशानिर्देशों के अनुसार होंगे।

कक्षा -2,3,4 एवं 5 में प्रवेश हेतु आयु क्रमशः 7 से 9 वर्ष, 8 से 10 वर्ष, 9 से 11 वर्ष और 10 से 12 वर्ष होगी, जो 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षा VI से IX (कक्षा X को छोड़कर) में रिक्त स्थान की जानकारी दिनांक 02.04.2026 को विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। यदि आवेदन पत्र में कोई गलत भ्रामक जानकारी दी गई है तो केवि में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया आएगा। प्राचार्य प्रवेश प्रभारी द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर, निर्धारित समय अंतराल में ही संपर्क करें। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में बालवाटिका की कक्षा उपलब्ध नहीं है।

Back to top button
close