CG Jobs: एनआरएलएम में संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी
जिला पंचायत के सीईओ ने कहा है कि अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट का समय-समय पर किसी भी अद्यतन जानकारी के लिए अवलोकन करते रहें, ताकि किसी अन्य माध्यम से इसकी पृथक से सूचना नहीं दी जाएगी।

Cg jobs।कांकेर/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रिक्त विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के सूक्ष्म परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है।

Cg jobs।जिला पंचायत पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि यदि किसी आवेदक को उक्त सूची के प्रकाशन के संबंध में किसी भी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वे आगामी 06 मई तक कार्यालयीन समय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय जिला पंचायत की आवक-जावक शाखा में अपनी दावा-आपत्ति सायं 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र-अपात्र सूची जिला पंचायत के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
जिला पंचायत के सीईओ ने कहा है कि अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट का समय-समय पर किसी भी अद्यतन जानकारी के लिए अवलोकन करते रहें, ताकि किसी अन्य माध्यम से इसकी पृथक से सूचना नहीं दी जाएगी।