LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Kanker news: ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को मिलीं प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियां

Kanker News/ ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत कांकेर जिले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं।

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी हरेश मंडावी द्वारा प्रबुद्धजन, समाज प्रमुख, ब्लाँक प्रमुख, महाविद्यालय के प्रोफेसर, समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित कर सर्वे कार्य को तीव्र गति से करने एवं पांडुलिपि की पहचान करने के निर्देश दिए तथा बताया गया कि सर्वेक्षण में प्राप्त दस्तावेजों का विशेषज्ञों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद इनका डिजिटलीकरण कर राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

इसी क्रम में अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को 02 स्थानों में कुल 12 प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें ग्राम कोलर के देहारीपारा में स्वतंत्रता सेनानी चिंटू देहारी द्वारा ताड़पत्र में संरक्षित कुल 07 ताड़पत्र में दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

जिसमें नामरत्न गीता, लक्ष्मी पुराण, देवी भागवत, कृपा सिंधु, काग बोली, पांजी संगनेष्ठी एवं भागवत पुराण शामिल हैं।  कुशल राम देहारी/श्री मंगल राम देहारी के यहां लरिया भाषा में कुल 05 पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं।

इनमें गणेश पुराण, कलकी कथा, नामरत्ना, ज्योतिषि, मृगणी स्तुति सम्मिलित हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके पास भी कोई प्राचीन लिपि या दस्तावेज हो, तो वे ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से उसे सूचीबद्ध कराने में सहयोग करें।

Back to top button
×