नारायणपुर।जिले के थाना एडका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंडापाल आमापारा में आपसी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुराने विवाद के चलते एक ग्रामीण ने कुदाली से हमला कर दूसरे की हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
Raipur News: रायपुर में करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मृतक सनऊराम गावड़े और आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। यह विवाद कई बार मारपीट तक भी पहुंच चुका था।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए सनऊराम पर उसकी मक्का बाड़ी में रखी कुदाली से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण सनऊराम की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
CG News: करंट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। मक्का की फसल की सुरक्षा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही थाना एडका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम किया गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी और संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल कुदाली भी बरामद कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather : नए वेदर सिस्टम से 25 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
CG Weather : नए वेदर सिस्टम से 25 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 25 सितंबर तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।