Cg news।रायपुर। रायपुर में 50 लाख रुपये के गबन मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कंपनी के ड्राइवर सहित 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भी सख्त कदम उठाते हुए बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे द्वारा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है, जो ओमप्रकाश साहू की भूमिका की गहराई से जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पार्षद ने गबन की रकम को छिपाने में मदद की थी।

पूरा मामला 25 अप्रैल का है, जब कंपनी के ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन करीब 50 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। बैंक बंद होने के कारण वे रकम को सुरक्षित रखने के लिए देवपुरी स्थित निवास की ओर जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान गीतांजली नगर के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को कार से उतार दिया और नगदी से भरी कार लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया। मामले की शिकायत थाना खम्हारडीह में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। और के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के मूवमेंट को ट्रैक किया और नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी थी।

गबन की रकम को आपस में बांट लिया गया था और अलग-अलग जगहों पर छिपाया गया—किसी ने नाली में, तो किसी ने झोपड़ी के खपरे के नीचे।

पुलिस ने इस मामले में 1 महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।