MP news।उज्जैन के खारा कुआं थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख रूपये उड़ा दिए।

Mp news।एक ऐप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद ये रकम महिला के खाते से गायब हुई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक छोटा सराफा क्षेत्र की रहने वाली चंचल भीमवानी ने गूगल पर शॉपिंग वेबसाइट सर्च की थी। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड लिंक आई।

इस पर क्लिक करते ही वह ठगी का शिकार हो गई। महिला ने साइबर हेल्पलाइन और खारा कुआं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

चंचल भीमवानी ने लिखित में आवेदन देकर यह जानकारी दी थी कि सुबह के समय उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।

उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी। अपने साइबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी की जांच कर रही है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

जब जांच पड़ताल की गई तो यह सामने आया है कि महिला के खाते से दो बार में 1 लाख रुपए की इस रकम को गायब किया गया है। UPI के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए गए हैं।

अब UPI आईडी की जानकारी खंगाली जा दी है। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की पुष्टि करते हुए धारा 318 (4), 319 (2) के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी हुई लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।