बिलासपुर… 5 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो किशोरों को दोषी ठहराया है। न्यायालय ने दोनों को तीन वर्ष के लिए बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।

घटना सामने आने के बाद थाना कोनी में तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए, आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को अभिरक्षा में लेकर उनका भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
बिलासपुर..एक बाइक चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की दो अन्य वारदातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(डी)(बी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 5(आई), 5(एम) और 6 के तहत अभियोग पत्र किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर में प्रस्तुत किया।

विचारण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड ने पाया कि विवेचना अधिकारी ने पूरी जांच विधिसम्मत, निष्पक्ष औरफ त्रुटिरहित तरीके से पूरी की। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि विवेचना में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने नहीं आई। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के लिए सम्प्रेषण गृह भेजने का आदेश पारित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
बिलासपुर... न्यायधानी बिलासपुर गुरुवार को प्रदेशभर से जुटी युवा खेल प्रतिभाओं की ऊर्जा से सराबोर नजर आई। पुलिस ग्राउंड में 26वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी ने की थी। प्रभावी विवेचना के चलते दोषसिद्धि सुनिश्चित होने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निरीक्षक गोपाल सतपथी की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
बिलासपुर... रक्षाबंधन पर्व कृति शाम हुए घटनाक्रम के बीच गुरुवार को बिलासपुर ने एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.