CG News-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन से पहले रोस्टर में बदलाव किया गया है। गुरुवार 7 मई से नई व्यवस्था लागू की जा चुकी है, जिसके तहत चार डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंच नियमित मामलों की सुनवाई करेंगी।

CG News-मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की प्रथम डिवीजन बेंच जनहित याचिका, हेबियस कॉर्पस, रिट अपील और विशेष मामलों की सुनवाई करेगी। वहीं जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल की दूसरी बेंच आपराधिक मामलों और अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, सभी जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, सभी जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है की 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एनके व्यास कैदी अपीलों से जुड़े मामलों को सुनेंगे। चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत वैवाहिक अपील, टैक्स और सेवा मामलों की सुनवाई करेंगे।

इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश की विशेष बेंच सहित 14 सिंगल बेंच भी कार्य करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -युवक पर शेर का हमला, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
CG News -युवक पर शेर का हमला, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
तखतपुर टेकचंद कारड़ा।ग्राम बांधा से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.