West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गईं 3 गोलियां
बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की बड़ी वारदात हुई है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में तीन गोलियां लगी. यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई

West Bengal।कोलकाता ।पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि पीए पर चार राउंड फायरिंग की गई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में गोलियां लगी. यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई. चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे. वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे.
सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं. बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चंद्र नाथ रथ से छलनी किया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है.
घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं. बता दें कि मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. चंद्रनाथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है.
#BreakinNews l इस वक्त बंगाल से बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में मौत हो गई है।
सूचना के मुताबिक, उन्हें अज्ञात हमलावरों द्वारा निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है।… pic.twitter.com/dDvWZHGANJ
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 6, 2026





