NHM Health Worker Protest/रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले 16,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं।

NHM Health Worker Protest/18 अगस्त से जारी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब एक नया और मार्मिक रूप ले लिया है। सरकार का ध्यान खींचने के लिए कर्मचारी हर दिन विरोध के नए-नए और अनूठे तरीके अपना रहे हैं, जिससे उनकी हताशा और पीड़ा साफ झलक रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश भर में चल रहे इस आंदोलन के सबसे मार्मिक दृश्य राजनांदगांव से सामने आए, जहां कर्मचारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर नियमितीकरण की गुहार लगाई।

उनका कहना था कि जब सरकार उनकी सीधी आवाज नहीं सुन रही, तो शायद खून से लिखे ये शब्द उन तक पहुंच जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, महिला कर्मचारियों ने तीज के त्यौहार से पहले अपने हाथों में सरकार से की जाने वाली मांगों की मेहंदी रचाई। उनकी हथेलियों पर ‘नियमितीकरण करो’ जैसे नारे लिखे थे, जो इस बात का प्रतीक था कि त्यौहार की खुशियों से पहले उन्हें अपने भविष्य की चिंता है।

राजधानी रायपुर में तो विरोध का अंदाज और भी अनोखा था। यहां कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाने ‘तड़पाओगे, तड़पा लो’ पर डांस कर अपने दर्द और गुस्से का इजहार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों के मुखौटे पहनकर सरकार की नीतियों पर व्यंग्यात्मक प्रदर्शन भी किया। इससे पहले ये कर्मचारी हवन-यज्ञ से लेकर बाइक रैली और तिरंगा यात्रा तक निकाल चुके हैं।

क्या हैं प्रमुख मांगें?NHM Health Worker Protest

NHM कर्मचारी अपनी 10-सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
नियमितीकरण
सही ग्रेड-पे का निर्धारण
विभाग में संविलियन
मेडिकल अवकाश और अनुकंपा नियुक्ति की नीति बनाना
एक स्पष्ट स्थानांतरण नीति

सरकार का पक्ष और कर्मचारियों का जवाब/NHM Health Worker Protest

इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि कर्मचारियों को हड़ताल नहीं करनी चाहिए और उनकी मांगों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

हालांकि, कर्मचारी संगठन इस तर्क को सिरे से खारिज कर रहा है। उनका कहना है कि यह मामला पूरी तरह से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है और केंद्र को प्रस्ताव भेजने की बात केवल मामले को टालने की कोशिश है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी।

इस हड़ताल में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और ड्रेसर जैसे अहम स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।