बिलासपुर…रतनपुर नगर पालिका परिषद में गुरुवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 4 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

नगर पालिका परिषद के लिए 1.67 करोड़ की लागत से नया कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा 30 लाख की लागत से अटल परिसर का निर्माण और 48.66 लाख की लागत से आश्रय स्थल का लोकार्पण भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.90 करोड़ की लागत से स्वीकृत 76 आवास कार्यों में पांच- पांच हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र और पूर्ण हो चुके आवास की चाबियाँ प्रतीकात्मक रूप से प्रदान की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष  लवकुश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर में तालाबों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि किसानों, ग्रामीण और गरीबों के लिए उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएँ आज भी फलदायी साबित हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रतनपुर का विकास अटल जी की दूरदर्शिता और डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता से हो रहा है। उन्होंने रतनपुर के लिए 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की और अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और किताब का विमोचन भी किया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, एसडीएम नीतिन तिवारी, सीएमओ केके पटेल, अन्य अधिकारी, पार्षद और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.