LIVE UPDATE
Bilaspur

नामांतरण में लापरवाही महंगी पड़ी..सालभर फाइल दबाए रखने पर गिरी गाज..दोनोँ अधिकारी अटैच

वीडियो वायरल होते ही एक्शन, सालभर फाइल दबाए रखने पर गिरी गाज

बिलासपुर… छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में नामांतरण प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया है। यह कदम 17 अप्रैल को सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के बाद जांच में सामने आई गंभीर चूक के आधार पर उठाया गया।

जांच में पाया गया कि बिलासपुर वृत्त के एक आवास के नामांतरण के लिए आवेदक तोरण साहू ने 17 मार्च 2025 को आवेदन किया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 नवंबर 2025 को पत्र जारी कर हस्ताक्षर भी कर दिए गए, लेकिन उसे आवेदक तक भेजने के बजाय फाइल में ही लंबित रखा गया।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कार्यपालन अभियंता एवं प्रभारी संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और वरिष्ठ सहायक-प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक पूनम बंजारे को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय नवा रायपुर अटैच किया गया है।

आयुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आम नागरिकों के कार्यों में देरी या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close