LIVE UPDATE
india

DA Hike 2026- महंगाई भत्ते में इजाफा, सरकार जनवरी से देगी एरियर का पैसा

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का गणित बेहद सरल है। अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के प्रत्येक 100 रुपये पर 2 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस फैसले के बाद अलग-अलग पे-मैट्रिक्स लेवल के कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

DA Hike 2026/केंद्र सरकार ने देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

DA Hike 2026/बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) को मौजूदा 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इस 2 प्रतिशत के इजाफे के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में उनकी रैंक के हिसाब से 5,000 रुपये तक की अधिकतम वृद्धि देखने को मिलेगी।

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का गणित बेहद सरल है। अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के प्रत्येक 100 रुपये पर 2 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस फैसले के बाद अलग-अलग पे-मैट्रिक्स लेवल के कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

DA Hike 2026/आंकड़ों के अनुसार, सबसे निचले स्तर यानी लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर अब 28,800 रुपये हो जाएगी। वहीं, मिडिल मैनेजमेंट या लेवल 6 के कर्मचारियों का नया वेतन 56,640 रुपये निर्धारित होगा। उच्च अधिकारियों की बात करें तो लेवल 13 के अधिकारियों की सैलरी 1,96,960 रुपये और सबसे शीर्ष स्तर यानी लेवल 18 के अधिकारियों का मासिक वेतन बढ़कर 4,00,000 रुपये के आंकड़े को छू जाएगा।

DA Hike 2026/कर्मचारियों के लिए एक और राहत की बात यह है कि इस घोषणा में हुई देरी के बावजूद उन्हें किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसका अर्थ है कि जनवरी से लेकर अब तक का पूरा बकाया (Arrear) कर्मचारियों के बैंक खातों में एकमुश्त ट्रांसफर किया जाएगा।

Back to top button
close