बिलासपुर/जिले में सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर promotion और पदस्थापना में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद विभाग ने संबंधित खंड लिपिक को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को भेजी गई है।

विभाग ने अंतिम निर्णय लेने से पहले इस प्रक्रिया से जुड़े 16 प्रधान पाठकों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।

मामला सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर promotion दिए जाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 में chhattisgarh highcourt के आदेश और कुछ कर्मचारियों के आवेदनों का हवाला देते हुए पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेशों में संशोधन किया गया था। अब इन संशोधनों की प्रक्रिया और उनके आधार पर सवाल उठे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आई कथित अनियमितताओं के बाद संबंधित खंड लिपिक सुनील यादव को suspend किया गया है।

मामले में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे की भूमिका को लेकर भी चर्चा है, हालांकि इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद ही सामने आएगा। विभाग ने पूरे प्रकरण का विवरण तैयार कर DPI को भेज दिया है।

वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी 16 प्रधान पाठकों को 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कक्ष क्रमांक 6 में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है।

विभाग ने संबंधित प्रधान पाठकों को अपने साथ पदोन्नति आदेश, संशोधन आदेश, पुराने विद्यालय से जारी कार्यमुक्ति पत्र, नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का पत्र, हाईकोर्ट के आदेश और स्वयं द्वारा प्रस्तुत आवेदन की मूल तथा सत्यापित प्रतियां लाने के निर्देश दिए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर विभाग पदोन्नति और पदस्थापना में किए गए संशोधनों की वैधता तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगा।

इस मामले में नोटिस पाने वाले 16 प्रधान पाठकों की सूची.

1. हलधर साहू – शासकीय प्राथमिक शाला, राजेंद्र नगर
2. ज्ञानचंद्र पाण्डेय – शासकीय प्राथमिक शाला, ईटवा
3. रमेश कुमार साहू – शासकीय प्राथमिक शाला, लखराम
4. ज्योति सर्वे – शासकीय प्राथमिक शाला, भाटापारा (अकलतरी)
5. शिप्रा बघेल – शासकीय प्राथमिक शाला, मोहरा, रोलर
6. सूरज कुमार सोनी – शासकीय प्राथमिक शाला, भाठापारा, चकरभाटा
7. धीरज कुमार सोनी – शासकीय प्राथमिक शाला, आर्या कॉलोनी तिफरा, तिफरा
8. राजकुमारी कुर्रे – शासकीय प्राथमिक शाला, बोदरी, चकरभाटा
9. अमर रोसलीन मिंज – शासकीय प्राथमिक शाला, रावतपारा हरदीकला
10. पदुम लाल पटेल – शासकीय प्राथमिक शाला, सेलर
11. तामेश्वर शर्मा – शासकीय प्राथमिक शाला, सेवर, सँवार
12. नंदिनी कौशिक – शासकीय प्राथमिक शाला, नवीन जरहाभाठा, कुदुदण्ड
13. फुलेश सिंह पोर्ते – शासकीय प्राथमिक शाला, पासीद
14. आस्था गौरहा – शासकीय प्राथमिक शाला, चांटीडीह
15. रमेश सिंह उइके – शासकीय प्राथमिक शाला, पण्डरापथरा
16. अनिता श्याम – शासकीय प्राथमिक शाला, जोगीअमराई, कोटा

फिलहाल विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है। नोटिस पाने वाले प्रधान पाठकों के जवाब और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुए संशोधनों में किन स्तरों पर अनियमितता हुई और आगे किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।