बिलासपुर । 26 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के मुकेश सिंह ठाकुर के सुपुत्र आहान सिंह ठाकुर ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में  गोल्ड मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। आहान सिंह का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है ।

उन्होंने क्रमशः जिला व  संभाग स्तर की प्रतियोगिता के पश्चात इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।  राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु उनका चयन हुआ है । गौरेला- पेंड्रा- मरवाही के स्केटिंग कोच मनीष सिंह के निरंतर प्रशिक्षण से यह स्थान प्राप्त हुआ है । आहान के इस उपलब्धि पर उन्हें भुवन सिंह ठाकुर , श्रीमती सरला ठाकुर ( दादा-दादी) ,  शत्रुघन सिंह राजपुत, श्रीमती भगवती राजपूत ( नाना-नानी) , रामनिहोरा राजपूत और दादी प्रमिला राजपूत द्वारा शुभकामनाएं दी गई । राजपूत क्षत्रिय समाज के गौरव आहान सिंह ठाकुर को खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिता हेतु पिता  मुकेश सिंह ठाकुर एवं माता श्रीमती अलका राजपूत द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहा है।