MP News-पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में जिन विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं, उनका शीघ्र भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रा

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रंभ कराया जाए, जिससे आमजन को समय पर इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों को तय समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train।रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.