MP News ।सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत की खबर है। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गये। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, यह हादसा जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चनाटोरिया स्थित सीएनजी पंप के पास हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
अचानक स्पीड ब्रेकर आने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, सांवरिया जी दर्शन के लिए निकले थे दोस्त
अचानक स्पीड ब्रेकर आने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, सांवरिया जी दर्शन के लिए निकले थे दोस्त
रतलाम के नामली इलाके में फोरलेन पर शनिवार देर रात एक सांसे थमा देने वाला हादसा सामने आया। सांवरिया जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज रफ्तार चार्टर्ड बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। खबर है कि पंप से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रही कार को जबलपुर की ओर से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी।

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। यात्री बस से उतरकर मौके से चले गए जबकि चालक और स्टाफ भी वहां से निकल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, तबादला सूची जारी
IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, तबादला सूची जारी
उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के बाद आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया गया है। भारतीय पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार क्रमांक HR 16 Z 2408 हरियाणा की बताई गई है। बहेरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में जिन कार सवारों की मौत हुई है उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में विकास चौधरी (43) पिता जगदीश कुमार चौधरी निवासी हरियाणा, निर्मल कुमार जैन (65) पिता दीपचंद जैन, रामपुरा वार्ड-5 सागर और प्रशांत जैन (46) पिता रमेशचंद जैन निवासी रामपुरा, हरिशंकर यादव (38), निवासी हरियाणा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल 55 दिन बाद भारत से T20I की बादशाहत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, हादसे में शुभम असीजा (32) घायल हुआ है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।