MP News/रतलाम के नामली इलाके में फोरलेन पर शनिवार देर रात एक सांसे थमा देने वाला हादसा सामने आया। सांवरिया जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट्स कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

टकराते ही कार में भीषण आग लग गई और कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि कार में सवार पांचों युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की पूरी खौफनाक तस्वीर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News -दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत, एक घायल
MP News -दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत, एक घायल
सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना शनिवार रात लगभग 10:30 बजे नामली के पल्दूना फंटा के पास हुई। कार में सचिन सौंधिया, सोनरजीत यादव, अनुपम केशरवानी, प्रिंस सिंह राजपूत और उनका एक अन्य साथी सवार थे। यह सभी दोस्त शनिवार शाम करीब 7 बजे पीथमपुर से अपनी इकोस्पोर्ट्स कार से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे। कार को सचिन चला रहा था और फोरलेन पर गाड़ी काफी तेज स्पीड में दौड़ रही थी।

जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई, वहां पल्दूना जाने के लिए फोरलेन पर एक कट बना हुआ है। तेज रफ्तार गाड़ियों के हादसों को रोकने के लिए इस कट के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, तबादला सूची जारी
IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, तबादला सूची जारी
उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के बाद आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया गया है। भारतीय पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार काफी तेज गति में आ रही थी। सामने अचानक स्पीड ब्रेकर देखकर चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगने के कारण कार से नियंत्रण हट गया और वह सीधे डिवाइडर से टकराकर पलटियां खाते हुए सड़क पर जा गिरी।

डिवाइडर से टकराते ही कार में तुरंत आग लग गई। गाड़ी के अंदर मौजूद पांचों युवाओं ने बिना वक्त गंवाए सूझबूझ दिखाई और लपटें फैलने से पहले ही तेजी से बाहर कूद पड़े। उनके बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही मिनटों में गाड़ी के अंदर एक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई।

ये खबर भी पढ़ें…
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल 55 दिन बाद भारत से T20I की बादशाहत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमाके की आवाज और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके की तरफ दौड़े। सूचना मिलते ही नामली थाना प्रभारी अमित कोरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत सभी युवकों को संभाला और इलाज के लिए नामली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सभी युवकों को हल्की चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।