रायपुर/ प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।

सीईजीआईएस के फाउंडर श्री कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।

ग्रमीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।