जांजगीर-चांपा… पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश पर रेत घाटों से अवैध वसूली और अफसरों तक कमीशन पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो क्लिप्स ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

 क्लिप्स में कथित तौर पर रेत संचालक और एक महिला के बीच हुई बातचीत सामने आई है। इसमें हर महीने लगभग 10 लाख रुपये की उगाही का जिक्र है।  कलेक्टर को 2 लाख, एसडीएम को 2 लाख और विधायक को 3 लाख दिए जाने की बात कही गई है। बातचीत में यह भी खुलासा है कि जब्त वाहन छुड़वाने के लिए 3 लाख दिए गए और अगले महीनों में 10 लाख रुपये मासिक भुगतान की व्यवस्था तय की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
कांकेर/ भानुप्रतापपुर के बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान में जिला पुलिस बल द्वारा की गई छापामार कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक क्लिप में साफ तौर पर कहा गया—“सिस्टम शुरू से ही सबको शुरू रखना पड़ेगा ताकि कोई अड़ंगा न लगाए। इसमें कुल ₹10 लाख की बंटवारा लिस्ट भी सुनाई देती है5 लाख विधायक, 2 लाख कलेक्टर, 2 लाख एसडीएम और 1 लाख अन्य के हिस्से।

विधायक का खंडन

ये खबर भी पढ़ें…
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday।रायगढ़। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक शेषराज हरबंश ने आरोपों को पूरी तरह से साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि दिसंबर 2024 में  दिल्ली में थी। उस समय की बातचीत को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

उन्होंने सफाई दी कि यह रकम चालान की राशि थी, न कि कमीशन। दरअसल, देवराघटा में जब दो गाड़ियाँ खनन विभाग ने पकड़ीं, तो चालान 8 लाख का बनना था। उनकी दखलअंदाजी से मामला 3 लाख पर निपटा, और यही रकम ऑडियो में “पैसे भेजने” के रूप में सुनी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के अवैध सरकारी जमीन सौदों और फर्जी रजिस्ट्रियों का उन्होंने खुलासा किया था, वही लोग इस एडिटेड और स्क्रिप्टेड ऑडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 राजनीतिक भूचाल

 मामला न सिर्फ पामगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सियासी तूफान खड़ा कर रहा है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, आम जनता के बीच रेत माफिया और नेताओं के गठजोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं।