LIVE UPDATE
Bilaspur

भाजपा की मौन पदयात्रा में गूंजा संदेश — विभाजनकारी ताकतों से सावधान “..भावुक हुए डिप्टी सीएम अरुण

बिलासपुर…भारतीय जनता पार्टी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाते हुए देश के बंटवारे की पीड़ा को याद किया और मौन पदयात्रा निकाली। डिप्टी सीएम अरुण साव की अगुवाई में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से सीएमडी महाविद्यालय चौक तक निकाले गए मौन जुलूस में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ध्वज थामे, बंटवारे के निर्णय का मौन प्रतिकार किया।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, महामंत्री यश मनहर, सोमेश तिवारी, जनक देवांगन, प्रदीप कौशिक और संयोजक कृष्ण कुमार कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

“विभाजन में सत्तालोलुप ताकतों की साज़िश” — साव

गोष्ठी में बोलते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अंग्रेजों ने देश के भीतर सत्तालोलुप और अलगाववादी ताकतों से मिलकर विभाजन का षड्यंत्र रचा। यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, जिसमें लाखों लोग मारे गए, महिलाओं के साथ अमानवीय घटनाएं हुईं और करोड़ों लोग बेघर हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने इस निर्णय को स्वीकार कर देश को बांटने में भूमिका निभाई।

अरुण साव ने चेतावनी दी कि आज भी कुछ विपक्षी दल देश में अलगाववाद और अस्थिरता फैलाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि ऐसे तत्वों का लोकतांत्रिक तरीकों से प्रतिकार कर राष्ट्रविरोधी मंशा को विफल किया जाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button