LIVE UPDATE
Big news

मेंटल अस्पताल में 300 बेड की होगी सुविधा…700 करोड़ में बनेगा सिम्स….स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन कैसर इंस्टीट्यूट का लिया जायजा

जिला अस्पताल,सिम्स का लिया जायजा...मंत्री ने कहा..इलाज में दिखाएं संवेदनशीलता

बिलासपुर—बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी, मेंटल हॉस्पिटल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आईपीडी जल्द शुरू करने का  निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने सेंदरी स्थित दवा गोदाम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करें। अस्पताल निरीक्षण के बीच श्याम बिहारी ने मरीजों से संवाद के साथ ही महिला वार्ड,नर्सिंग स्टेश,पूरूष वार्ड का भी जायजा लिया। 
 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिनी बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। व्यस्त कार्यक्रम के बीच जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी, मेंटल हॉस्पिटल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल, कलेक्टर अवनीश शरण,  सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
       स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सबसे पहले राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 बेड और बढ़ाया जा रहा है। कुल बेडों की संख्या 300 हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्पताल मरम्मत और रंग-रोगन के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा। साथ ही संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज करने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, पुरूष वार्ड, मेल शॉर्ट स्टे वार्ड और महिला पुनर्वास वार्ड सहित पूरे अस्पताल का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। मरीजों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री ने सेंदरी स्थित दवा गोदाम का भी निरीक्षण किया। स्टॉक पंजी का अवलोकन कर दवाईयों को व्यवस्थित रखने का फरमान सुनाया। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही आईपीडी शुरू करने जा रहे हैं। भर्ती और  खरीदी कार्य जल्द पूरा करें। श्याम बिहारी ने अस्पताल भवन और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
जायसवाल ने बताया कि मल्टीसुपर स्पेशिलिटी अस्पताल न्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। 11 मंजिला भव्य भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 240 बिस्तर वाला अस्पताल है। अस्पताल में 70 आईसीयू और आईसीसीयू बेड है।8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी है। सिम्स के विस्तारित अस्पताल में न्यूरोसर्जरी, पल्मनोलॉजी, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसीन ओपीडी संचालित है। उपकरणों की खरीदी केन्द्र सरकार की एजेंसी हाइट्स के द्वारा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने उपकरणों की खरीदी जल्द करने के निर्देश दिए।
      स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर इंस्टीट्यूट भवन की भी जानकारी ली। निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिम्स का नया भवन परिसर में ही बनेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 700 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। मंत्री ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। लाखासार से आई मरीज से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close