बिलासपुर…पुलिस विभाग की पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में शहीद हुए आरक्षक स्वर्गीय रामनारायण सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। यह राशि भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस विभाग के बीच हुए एमओयू के तहत दी गई है, जिसके अंतर्गत ड्यूटी के दौरान या दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मृत्यु की स्थिति में परिजनों को वित्तीय सहायता दी जाती है।

गौरतलब है कि आरक्षक रामनारायण सिंह की 5 अप्रैल 2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। घटना की जांच उपरांत पुलिस विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बीमा क्लेम की कार्रवाई शुरू की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की वेतन शाखा ने भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय स्थापित कर परिजनों को राशि दिलाने की पहल की। सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पटेल द्वारा थाना कोनी और मृतक के परिवार से आवश्यक दस्तावेज जुटाकर संपूर्ण प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई।

आज एक सादे एवं भावनात्मक कार्यक्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने मृतक आरक्षक की पत्नी श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर और पुत्र सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि—

“पुलिसकर्मी केवल वर्दीधारी कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा के प्रहरी हैं। ड्यूटी के दौरान उनके साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी होती है, तो विभाग हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कदम ने न केवल मृतक आरक्षक के परिवार को आर्थिक संबल दिया है, बल्कि विभागीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।