पोहा बॉल्स/अगर शाम के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी खाने का मन है तो पोहा बॉल्स आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। इसे आप पोहे के पकौड़े भी कह सकते हैं। यह रेसिपी जल्दी बन जाने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट और क्रंची भी होती है।

चाय के साथ परोसी जाए तो इसका मज़ा दोगुना हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोहा बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को धोकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। फिर इसमें उबले और मैश किए हुए आलू डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, नमक और चाट मसाला मिलाएं।

अब इसमें थोड़ा बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए और बॉल्स आसानी से बन सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें। इन्हें धीमी आंच पर तलें ताकि अंदर तक अच्छे से पक जाएं और बाहर से सुनहरे व क्रिस्पी बन जाएं। जब पोहा बॉल्स तैयार हो जाएं तो इन्हें हरी धनिया की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।

पोहा बॉल्स का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका कुरकुरापन और मसालेदार स्वाद।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोहे और आलू का मेल इसे सॉफ्ट टेक्सचर देता है, जबकि भुनी हुई मूंगफली इसमें क्रंच का ट्विस्ट जोड़ती है। यही वजह है कि यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट बन जाती है।