बिलासपुर—कोनी पुलिस ने राह चलते गन्ना व्यापारी से लूटपाट करने के जुर्म में तीन नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गन्ना व्यापारी  ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पीडि़त ने बताया कि  आरोपियों ने 25000 नगदी समेत मोबाइल पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया है।
कोनी पुलिस के अनुसार सेमरताल निवासी विकास साहू ने झपट्टामारी की रिपोर्ट दर्ज कराया। विकास ने बताया कि अपने साथी गोपी साहू के साथ मोटरसाइकिल से गन्ना बिक्री की रकम वसूलने सीपत-रतनपुर  गया। वसूली के बाद घर आते समय 13 मई की रात्रि करीब दस बजे बनियाडीह और भुरीभाटा के बीच जलसो पहुंचा। इसी दौरान 4 अज्ञात लड़कों ने मोटरसायकल रूकवाया,। जबरदस्ती कर चारों ने  मोबाइल और गन्ना बिक्री की रकम 25000 पार कर दिया।
पुलिस के अनुसारह 21 मई को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि संदेही ग्राम जलसों में अपने-अपने घर पर है।  पुलिस ने तत्काल तत्काल धावा बोला। घेराबंदी कर संदेहियों को धर दबोचा। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान झपटमारी का जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि लूट की रकम को आपस में बांट लिया है।
 पूछताछ के बाद आरोपी राहुल वर्मा समेत तीनो नाबालिगों को कोर्ट के सामने पेश किया है। साथ ही मोबाइल के अलावा  दो हजार रूपया बरामद किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.